मकवानपुर में एक देवर ने की अपनी भाभी की हत्या
काठमांडू, चैत १४ – मकवानपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है । बुधवार की रात ९ बजे हेटौंडा उपमहानगरपालिका–१ चौकीटोल की गुडिया दास की खुकुरी (दबिया) से प्रहार कर हत्या कर दी गई है । गुडि़या की हत्या उनके अपने ही देवर रमेश दास ने की है । ये जानकारी पुलिस कार्यालय हेटौंडा ने दी है ।
मकवानपुर के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि “बड़े भाई की खुकुरी से प्रहार करने के बाद घर के लोगों ने जब बहु की तलाश की जब नीचे कहीं नहीं मिली तो घर के उपरी मंजिल पर गए वहाँ एक कमरे में देखा तो बहु की तो रमेश ने पहले ही हत्या कर किवाड़ लगा दी थी । निरीक्षक ने बताया कि रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है । उन्होंने यह कहा कि इस तरह की घटना क्यों घटी इसका कुछ अलग तरह से हम तहकीकात करने का प्रयास हम कर रहे हैं ।
रमेश के आक्रमण से उनके भाई रुपेश दास गंभीर रुप से घायल हुए हैं । उनके सर, हाथ, और कमर में चोट लगी है ।


