Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिरीबाबु महर्जन और यूरोपीय यूनियन के राजदूत वेरोनिक लोरेंजो बीच हुई मुलाकात

 

काठमांडू, बैशाख १६ – ललितपुर महानगर के प्रमुख चिरीबाबु महर्जन और यूरोपीय यूनियन के राजदूत वेरोनिक लोरेंजो बीच मुलाकात हुई है । इस मुलाकात के क्रम में नगर प्रमुख चिरीबाबु महर्जन ने महानगर में हो रहे काम के बारे में चर्चा की । महानगर प्रमुख ने सम्पदा संरक्षण, वातावरण संरक्षण, हरियाली प्रबद्र्धन के क्षेत्र में प्रशस्त काम के बारे में बताया ।
महानगर प्रमुख महर्जन ने उन्हें बताया कि महानगर ने सामाजिक विकास को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है । इस मुलाकात में महानगर के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत रेखादास श्रेष्ठ भी उपस्थित थी ।
मुलाकात के क्रम में यूरोप डे २०२५ के बारे में भी बातचीत हुई । प्रत्येक वर्ष ८ मई को यूरोप डे मनाया जाता है । इस वर्ष का यूरोप डे पाटन संग्रहालय में मनाए जाने की बात हो रही है । कार्यक्रम आयोजन करने के सन्दर्भ में भी बात हुई ।
यूरोपीय यूनियन के राजदूत भरोनिक लोरेंजो ने महानगर प्रमुख चिरीबाबु महर्जन के काम की सराहना भी की । उन्होंने बताया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे नगरप्रमुख से मिलकर बातचीत करना अच्छा लगा ।
उन्होंने नेपाल  यीयू के संबंध को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपनी धारणा भी रखी ।

यह भी पढें   मधेश अधिकार के लिए प्राण की आहूति देने वाले संजय चौधरी के वलिदान को भूलाया नही जा सकता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com