Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में हाई स्कूल में फायरिंग,11 की मौत 28 घायल

 

वियना 10 जून

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में मंगलवार सुबह एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना हुई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। उनमें से चार की हालत बेहद गंभीर है। कुछ लोगों के सिर में भी गोली लगी है।

पुलिस ने इलाके में बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है और लोगों से कहा गया है कि वे वहां से दूर रहें। ऑस्ट्रियाई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनी गईं।

यह भी पढें   वन्देमातरम् का उदघोष विश्व पटल पर छाए ! डा.विजय दत्त

इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध हमलावर शायद उसी स्कूल का छात्र था और उसने खुद को गोली मारकर जान ले ली। स्कूल के बाथरूम में उसकी बॉडी मिलने की भी सूचना है।

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मृतकों की वास्तविक संख्या अभी नहीं बताई जा सकती है, इसके साथ ही घायलों की संख्या की पुष्टि भी नहीं की जा सकती है।

यह भी पढें   इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं - व्यवहार और संस्कार ही मनुष्य की असली पहचान : बिमल सरार्फ

पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने बताया कि पुलिस अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वहां क्या हुआ था। फिलहाल स्पेशल फोर्स कोबरा को मौके पर तैनात किया गया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com