Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन्मदिन पर मानवता का संदेश: सन्तोष आरएस ने किया रक्तदान, मरीजों में बाँटे फलफूल

 

नेपालगंज/(बाँके), पवन जायसवाल । बाँके जिला निवासी सन्तोष रावल (आर.एस.) ने अपने २८वें जन्मदिन को एक विशेष और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। उन्होंने जेष्ठ २९ गते (गुरुवार) को नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फलफूल वितरित किए और साथ ही प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगंज में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन कर स्वयं भी तीसरी बार रक्तदान किया।

जहाँ अधिकतर लोग जन्मदिन जैसे अवसर पर होटलों या रेस्टोरेंट में फिजूलखर्ची करते हैं, वहीं सन्तोष रावल ने एक मानवीय उदाहरण पेश करते हुए दूसरों की सेवा में दिन को समर्पित किया। उन्होंने १ पिन्ट रक्त देकर रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत की।

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

इस रक्तदान कार्यक्रम में सन्तोष रावल के साथ-साथ सत्येन्द्र प्रसाद, मनोज ओली, प्रकाश बुढा, एकता उपाध्याय, बिक्रम दहित थारु, नबिन कुवँर, राजन चौधरी, सन्दिप खडका, ओम खडका, थगेन्द्र नेपाली, गणेश, जलु कुमार थारु, सुरज चौधरी, भगत बहादुर नेपाली, राज कुमार थारु, आषिक थारु, जीवन भुषाल, कल्पना कुवँर योगी, पारस बिक, राम बहादुर चौधरी, महेश काँदू, हेम बहादुर थारु, बिकास दहित, सुरेश कुमार राना, सन्तोष, पूर्ण बहादुर, अनिल देवकोटा सहित कुल २८ लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

सन्तोष रावल ने यह कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने और दूसरों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया। उनका यह कदम सराहनीय है और यह उम्मीद की जाती है कि अधिक से अधिक युवा ऐसे मानवीय कार्यों के लिए आगे आएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *