प्रचण्ड एक राजनेता का रूप में उभरे हैं – देव गुरूङ
काठमांडू, सावन १९ –
नेकपा माओवादी केन्द्र के महासचिव देव गुरूङ ने कहा है कि अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड एक राजनेता का रूप में उभरे हैं ।
उन्होंने व्याख्या करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि राजनीतिक जिम्मेदारी और भूमिका के कारण प्रचण्ड राजनेता के रुप में उभर रहे हैं ।
पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में चल रही स्थायी कमिटी की बैठक में यह बात उन्होंने कही । आज बैठक के अंतिम दिन में अपने सम्बोधन में महासचिव गुरूङ ने प्रचण्ड को लेकर यह बात कही । उन्होंने कहा अभी प्रचण्ड के नेतृत्व की ही आवश्यकता है इसलिए इसमें किसी तरह का कोई विवाद नहीं करना चाहिए ।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘बाबुराम और किरणजी ने भी पार्टी में पुस्तान्तरण की बात को नहीं उठाया था । बैठक में गुरूङ द्वारा रखी गई घारणा को उधृत करते हुए स्रोत ने कहा ‘अभी नेतृत्व में पुस्तान्तरण को तलाशना गलत है ।’

