Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी ने ओली से इस्तीफे की मांग की

 

आश्विन २४ – नेकपा एमाले की उपाध्यक्ष अष्टलक्ष्मी शाक्य ने प्रस्ताव रखा है कि पार्टी के सभी पुराने नेताओं को अब अवकाश ले लेना चाहिए ।
पार्टी सचिवालय की बैठक में लिखित मंतव्य रखते हुए शाक्य ने यह प्रस्ताव रखा कि पार्टी के पुराने सभी नेताओं को अवकाश लेना चाहिए । बैठक में शामिल एक नेता ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अष्टलक्ष्मी ने प्रस्ताव रखते हुए कहा ‘पार्टी में जितने भी पुराने नेता हैं उन सभी को विदा लेना चाहिए । अष्टलक्ष्मी ने यह भी कहा कि ‘अभी के नेतृत्व के साथ पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती ।’
शाक्य ने कहा कि अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देकर अभी की अवस्था को सहज बनाना चाहिए । एमाले की बैठक में शाक्य ने पहली बार ओली के इस्तीफे की मांग की है ।
शाक्य ने ओली से कहा कि “सबकुछ ऐसे हुआ कि यह भी पता नहीं चला कि सरकार अगले दिन चली जाएगी । इसे सिर्फ एक साजिश नहीं कहा जा सकता है । आपको नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सहज निकास दें । अब आपको दूसरों को आगे बढ़ाना चाहिए ।”

यह भी पढें   महोत्तरी में डाकूओं के समूह द्वारा गोलीबारी, पति–पत्नी घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *