Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आगामी चुनाव में हम अधिक से अधिक युवाओं को अवसर देंगे – प्रचण्ड

 

काठमांडू, मंसिर ६ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि आगामी चुनाव में युवाओं को अवसर दिया जाएगा ।
वाईसीएल नेपाल द्वारा शनिवार पेरिसडाँडा में आयोजन किए गए कार्यक्रम में बोलते हुए संयोजक प्रचण्ड ने कहा कि पार्टी और देश का आगामी नेतृत्व अब नया पुस्ता को लेनी चाहिए । उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि हमें युवाओं को नए नेपाल के नए नेतृत्व के रूप में तैयार करने का सपना देखना चाहिए ।” उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी में चर्चा हुई थी कि आने वाले चुनाव में हम अधिक से अधिक युवाओं को अवसर देंगे, पार्टी कमिटियों में भी अधिक से अधिक युवाओं को लाने का संकल्प करना चाहिए । आज की अवस्था के बारे में भी हमने चर्चा की है और हम जल्द ही ये निर्णय भी करने वाले हैं ।’
उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए पार्टी के भीतर गंभीर चर्चा चल रही है । उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान अवस्था में यह जरुरी है कि हम नयां पुश्ता को आगे आने दें । उन्होंने कहा कि मैं यह महसूस करता हूँ कि हम जिस जिम्मेदार स्थान में हैंं हमें एक और नया सपना देखना चाहिए । उन्होंने बताया कि युवा पुस्ता की मांग और हमारी मांगों में बहुत समानता है ।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने ऐसी स्थिति भी निर्मित की है जहां वे अतीत की गलतियों और कमजोरियों को स्वीकार कर सकते हैं, आत्म–परीक्षण कर सकते हैं, युवाओं की भावना के अनुसार खुद को बदल सकते हैं और नेपाल को नए तरीके से बनाने का नया संकल्प ले सकते हैं ।

यह भी पढें   कूटनीतिक दलदल में  प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह : अजयकुमार झा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *