Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने किया दावा…सरकार ने चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां कर ली है पूरी

 

काठमांडू, पुस – ५ प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि सरकार ने पदभार ग्रहण करने के १०० दिनों के भीतर ही चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है । उन्होंने कहा कि सुरक्षा के सवाल में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘एकीकृत निर्वाचन सुरक्षा योजना’ को स्वीकृति दे दी गई है और नेपाली सेना भी तैनात की जाएगी ।
“विरोध प्रदर्शनों के दौरान लूटे गए १,३४२ हथियारों में से अधिकांश बरामद कर लिए गए हैं, और पुलिस ने ३२ अन्य हथियार भी जब्त किए हैं।“
“आन्दोलन के क्रम में लूटे गए एक हजार ३४२ हथियारों में से अधिकांश बरामद कर लिए गए हैं, इसके अतिरक्त पुलिस ने अन्य ३२ हथियार भी अपने नियंत्रण में ले लिया है ।” प्रधानमंत्री कार्की ने कहा – क्षतिग्रस्त हुए ४६५ पुलिस कार्यालय को पुनः संचालन में लाया गया है ।
सरकार के कार्यकाल के १०० वें दिन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि फिजुलखर्च को नियंत्रित और वित्तीय सुशासन सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम कदम उठाए गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed