Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक मंच पर ओली के साथ खड़े नहीं होंगे – बालेन

 

काठमांडू, माघ ११ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा काठमांडू महानगरपालिका के निवर्तमान मेयर बालेन्द्र साह ने नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को जवाब दिया है । ओली ने रविवार की सुबह फेसबुक पर स्टेटस लिखा कि वो सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं । साथ ही यह भी कहा कि इस चुनाव में देश जलाने वाले और देश बनाने वाले पक्षों के बीच प्रतिस्पर्धा होने की टिप्पणी भी की थी । ओली के उसी पोस्ट पर जवाब देते हुए बालेन ने लिखा है कि – यह स्वीकार करना ठीक है कि देश को जलाने वाले आप ही हैं ।
बालेन ने इस बात का उल्लेख किया है कि भाद्र २३ को जेन जी आंदोलन को अत्यधिक दमन का सामना करना पड़ा और इसे छिपाने के लिए भाद्र २४ को जला दिया गया था । बालेन ने लिखा है कि – “आप कब स्वीकार करेंगे कि आप आतंकवादी हैं ? उसके बाद हम कुछ और बात करेंगे !
बालेन ने यहाँ तक कहा है कि वे एक मंच पर ओली के साथ नहीं खड़े होंगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 जुन 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *