Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडो नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष हेमंत सिंह को किया सम्मानित

 

रक्सौल: शहर के मुख्य पथ स्थित थाना परिसर में शनिवार को इंडो नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रक्सौल थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह को पदभार ग्रहण करने पर पुष्पमाला, बुके, शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीपीओ मनीष आनंद को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं रक्सौल से तबादला प्राप्त थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को पुष्पमाला, बुके, शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की बैठक में १३ देशों के लिए राजदूतों के नामों की सिफारिश की जाएगी

समारोह को संबोधित करते हुए इंडो नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था की ओर से नवपदस्थापित थानाध्यक्ष को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में शहर में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

उन्होंने एसडीपीओ मनीष आनंद तथा पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक कुमार ने अपने कार्यकाल में बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया, जिसे रक्सौल की जनता लंबे समय तक याद रखेगी।

यह भी पढें   प्रश्न करते समय पत्रकारिता की मर्यादा और अभ्यास की ओर ध्यान दें – केपी शर्मा ओली

नवपदस्थापित थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि रक्सौल सीमावर्ती शहर होने के कारण अत्यंत संवेदनशील है। अपराध पर नियंत्रण, नशा के कारोबार पर सख्ती तथा शहर में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से पुलिस के साथ संवाद और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता की टीम ने भी तीनों पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया।

यह भी पढें   जेन जी उम्र समूह के सांसदों के साथ प्रधानमंत्री बालेन की बातचीत

कार्यक्रम में शिवशंकर प्रसाद, बिमल कुमार सर्राफ, जगदीश अग्रवाल, रमेश कुमार, सुबोध कुमार गुप्ता, रजनीश प्रियदर्शी, बसंत जालान, मनोज साह, आनंद रूंगटा, जाकिर अहमद, पन्नालाल यादव, प्रेमचंद सर्राफ, सोनू गुप्ता,राजू कुमार सहित इंडो नेपाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्य उपस्थित रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com