Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा कुकर बम विस्फोट – प्रहरी ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार

 

काठमांडू, चैत्र ६ – सिरहा जिला अदालत के सामने बार एशोसिएशन कार्यालय में हुए कुकर बम विस्फोट घटना में प्रहरी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा के अनुसार गिरफ्तार होने वाला सुखीपुर नगरपालिका–३ निवासी गुमस्ता यादव है । यादव को शंका के आधार पर गिरफ्तार किया गया है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि अनुसन्धान का काम हो रहा है । जिला प्रहरी कार्यालय सिरहा के प्रवक्ता तथा डीएसपी रमेशबहादुर पाल के अनुसार घटना को लेकर विस्तृत अनुसन्धान की जा रही है । उन्होंने बताया कि ‘हमने शंका के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । चार दिनों से अनुसंधान जारी है ।’
उन्होंने बताया कि अनुसन्धान निष्कर्ष में पहुँच जाए उसके बाद ही विस्तृत विवरण सार्वजनिक किया जा सकता है । गिरफ्तार व्यक्ति यादव का सिरहा अदालत के सामने कार्यालय है जहाँ वो लेखापढ़ी का काम करता आ रहा था । विस्फोट के कारण कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी घायल भी हुआ था । घायल हुआ व्यक्ति सिरहा नगरपालिका–१ निवासी सौरभ यादव हैं । उनके पैर में चोट लगी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *