Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है – नारायणमान बिजुक्छेँं

 

काठमांडू, आषाढ़ २१ – नेपाल मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छेँ (रोहित) ने कहा कि आज की पीढ़ी कोे समाज और राष्ट्र के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए । ख्वप माध्यमिक विद्यालय से नियमित परीक्षार्थी के रूप में सहभागी हुए विद्यार्थियों के मार्गनिर्देशन कार्यक्रम में अध्यक्ष बिजुक्छेँ ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह समझना होगा कि समाज और राष्ट्र से उपर कोई नहीं हो सकता है । उन्होंने बताया कि समाज में जात, भाषा, धर्म या अन्य किसी भी आधार में विभेद नहीं कर योग्यता को प्राथमिकता देनी चाहिए । उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान जन्म या जात से नहीं उसकी योग्यता, क्षमता, इमानदारिता और कर्म से निर्धारण करनी चाहिए ।
अध्यक्ष बिजुक्छेँ ने यह भी कहा कि – आप कहीं भी पहुँचते हैं तो अपने ज्ञान, अपनी सीख और योग्यता के आधार पर सफल होते हैं । किसी जात, भाषा और धर्म के नाम पर जो विभेद हो रहे हैं इससे विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंंने कहा कि समावेशी, समानता देश और मानवता पर आधारित समाज निर्माण में नई पीढ़ी की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है ।

यह भी पढें   ‘मानव अधिकार पुरस्कार’ के लिए नामों की सिफारिश आमंत्रित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com