Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करूणाविहीन तो था ही यह राज्य, लेकिन इतना असहिष्णु भी–गगन थापा

 

काठमांडू, आषाढ़ २८ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने कहा है कि कीर्तिपुर स्थित होल्डिंग सेंटर में रह रहे बाढ़ पीडितों की अवस्था को जानने और राज्य के साथ जवाब मांगने के लिए पहुँचे युवाओं के साथ हुए मारपीट तथा उसके बाद उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर कहा है कि यह अत्यंत ही चिंताजनक, लज्जास्पद और घोर निंदनीय है ।
उन्होंने कहा है कि माजिद अन्सारी, नहेन्द्र खड्का और सरिश्मा थापा के साथ ही अन्य युवाओं को निर्ममतापूर्वक मारपीट की गई है । थापा ने कहा कि ’करूणाविहीन तो था ही यह राज्य, लेकिन इतना असहिष्णु भी ?’
थापा का कहना कि लोकतंत्र में प्रश्न करने का नागरिक का नैसर्गिक अधिकार है और इसका उत्तर गिरफ्तारी,लाठी या दमन नहीं हो सकता है ।
उन्होंने अपने सामाजिक संजाल पर ’.. लोकतंत्र में प्रश्न करना नागरिकों का नैसर्गिक अधिकार है, इसके उत्तर में गिरफ्तारी, लाठी वा दमन नहीं हो सकता है । आलोचनाओं को दमन कर नहीं, संवाद और उत्तरदायित्व के तहत संबोधन करना राज्य की दायित्व है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com