Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत बीपी कोइराला फाउन्डेशन का २५ वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

 

bpkf-17dec

काठमांडू , १७ दिसिम्बर | बीपी कोइराला नेपाल भारत फाउन्डेशन का २५ वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न । कठमान्डू, पूस २ गते भरतीय दूतावास द्वारा राष्ट्रीय सभागृह में वीपी कोईराला फाउन्डेशन का २५वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सभामुख ओनसरी धर्ती मगर की गरिमामयी उपस्थिति थी । सभामुख के साथ ही महामहिम भारतीय राजदूत रणजीत राय, डीसीएम विनय कुमार के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से सम्बद्ध अतिथिगण ने विभिन्न संस्थानों द्वारा आयोजित साँस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया । मादल वादन, संगीत गुरु कामत जी का गायन, और विभिन्न संस्थानों से आबद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य ने सभी का मन मोह लिया । वीपी कोइराला फाउन्डेशन द्वारा किए जा रहे कार्यकलापों से सम्बन्धित एक संक्षिप्त वृत्तचित्र की भी प्रस्तुति की गई । वीपी कोइराला फाउन्डेशन विगत २५ वषों से नेपाल की संस्कृति, साहित्य, कला और इतिहास के प्रवद्र्धन मे अपना अभूतपूर्व योगदान देती आ रही है । कार्यक्रम का संचालन बीपी कोइराला नेपाल भारत फाउन्डेशन की सचिब तथा पी.आई.सी की प्रमुख रूवी जसप्रीत शर्मा ने की |

यह भी पढें   ‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने किया उनेपा में प्रवेश

rubi

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com