Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग मे खुल्ला रक्तदान कार्यक्रम, ”मानवको रगत नालीमा, होइन नाडीमा बगाऔं”

 

rakt-4

रोशन झा, मोरंग, वैशाख ९ गते, शनिवार । सन्त निरंकारी मण्डल मोरंग शाखा द्वारा आज मिति २०७४ साल वैशाख ९ गते शनिवार शुबह ९ बजे से जामुन गाछी चौक, बिराटनगर मोरंग मे खुल्ला रक्तदान शिविर का आयोजना किया गया है | शिविर मे ४० लोगों ने स्वेच्छिक रुप मे रक्तदान किया । स्वास्थ्य क्षेत्र से संलगन विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सक टीम ने निशुल्क प्राधिक सहयोग कर रक्तदान कार्यक्रम करने मे मद्दत किया ।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

सन्त निरंकारी मण्डल मोरंग शाखा के ईन्चार्ज श्रीमति मन्जू यादव का कहना है कि हमारी जरा सी प्रयास से मानव की जिवन रक्षा मे सहयोग मिल सकता है ईसिलिए रक्तदान करके अवश्य पुण्य का भागी बनना चाहिऐ । सन्त निरंकारी मिशन का प्रचार सन् १९२९ मे बाबा बूटा सिंह जी ने पेशावर से आरम्भ किया था । उसके बाद बहुत सारे व्यक्तित्वों ने संस्था की बागडोर सम्हाली और मई २०१६ से सदगुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज जिम्मेवारी निर्वाह कर रही है । सन्त निरंकारी मिशन समाज कल्याण का अनेक कार्यक्रम विश्वभर सञ्चालन कर रहा है । ईसमे रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा, स्वास्थ्य जाँच शिविर, ब्रह्म विद्या, शिक्षण संस्थान संचालन, सादा विवाह और नशा मुक्ति को महत्व देकर हजारौं परिवार को राहत प्रदान, प्राकृतिक आपदाओं मे राहत सहयोग, प्रिती भोजन(लंगर) तथा वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान सक्रिय रुपमे समाहित है ।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

rakt-1 rakt-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *