Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलीस की पिटाई से राजकुमार मुखिया की आँख निकलवाने की अवस्था

 

rajkumar mukhiya

 रोशन झा, मोरंग, जेठ १ गते, सोमवार । स्वतंत्र मधेश गठबंधन मोरंग द्वारा तेतरीया बजार मे मिती २०७३-१२-२३ बुधवार को आयोजित बिरोध कार्यक्रम में भाग लेकर घर लोटते समय  राजकुमार मुखिया को पुलिस की लाठी से गम्भीर चोट लगी जिससे उनका दाहिना आँख जख्मी हो गया |  बिराटनगर ११, भलुवाही निवासि ४३ वर्षिय राजकुमार मुखिया को बजार से थोडा दूर पुल पर मोटरसाईकल चढे अवस्था मे ही हरिचा चौकी के नेपाल प्रहरी टोली ने लाठीचार्ज किया था |  उसके बाद कूछ मुसाफिरों ने रात को कोशी अन्चल अस्पताल मे उन्हें भर्ती कराया था | बाद में बिराट आखाँ अस्पताल मे चेकअप करने पर डाक्टर ने आँख की शल्यक्रिया करना पडेगा कहकर बिराटनगर आखाँ अस्पताल भेजा दिया |वहाँ उनकी आँख का शल्यक्रिया किया गया। आँख की नियमित चेकअप करने के क्रममे शुक्रवार डाक्टर की कथन अनुसार उनके आँख मे गम्भीर रूपमे इन्फैक्सन होने के कारण उनका दाहिना आँख ही निकालने की अवस्था में है ऐसा डाक्टर का कथन है। आँख में बढती तकलिफ के कारण उन्होने अपना पूराना पूर्जा और रिपोर्ट लेकर बीपी कोईराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठाण धरान में उपचार चेकजाँच करवाया किन्तु धरान में भी डाक्टरों का कथन रहा की उनका चोटीलआँख निकालना पडेगा किन्तु आर्थीक अवस्था कमजोर होने के कारण वों वापस बिराटनगर अपने घर को लौट आए हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह के अवैतनिक स्वास्थ्य सलाहकार में डॉ. अग्रवाल नियुक्त

18471549_1323351114414965_1046312118_n 18492394_1323335084416568_2025573076_n 18518829_1323351217748288_1920403458_n

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “पुलीस की पिटाई से राजकुमार मुखिया की आँख निकलवाने की अवस्था

  1. Hello Roshan,
    Do not worry about the money issue. We will bear all the cost on behalf of koshish foundation. You have my number already. Just ask Mr Raj kumar to visit us again.
    Regards
    Madan gupta
    KOSHISH Foundation
    Dharan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *