Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी अपडेट : आंदोलनकारियों और पुलिस झड़प में घायलों के संख्या पुहँचा पाँच

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जून ।
नवलपरासी में आज राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल समर्थक आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में पाँच लोग घायल हो गए । घायलों में चार आंदोलनकारी और एक पुलिस सब इंस्पेक्टर शामिल हैं ।

राजपा नेपाल द्वारा आज जिला मुख्यालय परासी में आयोजित विरोध सभा को पार्टी संयोजक महन्थ ठाकुर के सम्बोधन करने के दौरान पुलिस और राजपा कार्यकर्ताओं की झडप हुई थी ।

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

झड़प के दौरान पुलिस ने रबर की गोलियाँ और दर्जनों आँसू गैस के गोले दागे थे । रबर की गोली लगने से जमुनिया के ५० वर्षीय नरसिंह चौधरी, गेरमी के २७ वर्षीय सुरेश गुप्ता, नर्सही के ४० वर्षीय भगवन्त गुप्ता और नवलपरासी क्षेत्र नं– ६ के रामेश्वर कुशवाहा घायल हो गए ।

ये जानकारी संयुक्त मधेशी मोर्चा के जिला संयोजक मुकुर्जी गिरी ने दी घायलों का इलाज परासी अस्पताल में चल रहा है । पुलिस ने मौके पर से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें देवगाउँ के हैदर अलि मोमिन और राजेन्द्र तिवारी शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *