Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान खालिद महमूद को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया

 

31जुलाई

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान खालिद महमूद को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया है। शनिवार को खालिद को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही 46 वर्षीय खालिद महमूद आधे कोमा में हैं। इसके बाद सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक एंबुलेंस का इंतज़ाम कर उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाया। जिसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाया गया है।

खालिद को रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की एक मीटिंग में शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही उन्हें ये दौरा पड़ गया। हालांकि उन्हें एक दिन बांग्लादेश के अस्पताल में आईसीयू में भी रखा गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार होता न देख उन्हें सिगापुर ले जाने का फैसला किया गया।

यह भी पढें   केयू में सफलता के बाद अब टीयू की बारी: प्रो. भोला थापा के सामने नेपाल के सबसे बड़े विश्वविद्यालय को बदलने की चुनौती

खालिद महमूद बांग्लादेश के तीसरे टेस्ट कप्तान थे। उन्होंने 2003 में नौ मैचों में टीम की कमान संभाली थी। महमूद ने इसी साल 15 एकदिवसीय मैचों में भी कप्तानी की थी। उन्होंने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

उन्होंने बांग्लादेश की तरफ से खेलते हुए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। खालिद दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ रहे। 1999 विश्वकप में बांग्लादेश की पाकिस्तान पर सनसनीखेज जीत के बाद खालिद महमूद को मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

एक सूत्र ने बताया कि खालिद महमूद को बेहतर इलाज के लिए आज सिंगापुर ले जाया गया है। बीसीबी ने उनका इलाज कराने के लिए अपना क़दम आगे बढाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed