Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में निवेश करने वाले देशाें में चीन सबसे अागे

 

काठमान्डू ३१ जुलाई

नेपाल के उद्योग विभाग ने मध्य जुलाई में समाप्त हुए बीते वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा पेश किया है। इसके मुताबिक 2016-17 के दौरान चीन ने निवेश की अपनी प्रतिबद्धताओं में पहले की अपेक्षा अधिक बढ़ोतरी की है। इस दौरान चीन ने पांच अरब 22 करोड़ रुपये जबकि भारत ने एक अरब 24 करोड़ और दक्षिण कोरिया ने एक अरब 17 रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया।

यह भी पढें   स्कॉर्पियो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु, तीन लोग घायल

नेपाली उद्योगपति भोलानाथ पाठक कहते हैं कि नेपाल में विदेशी निवेश में हो रही बढ़ोतरी से आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए क्योंकि चीन पूरी दुनिया में निवेश कर रहा है। नेपाल-चीन सीमेंट परियोजना होंगशी शिवम के संयोजक ने बताया कि नेपाल में गत मार्च महीने में हुए निवेश सम्मेलन के दौरान चीनी निवेशकों ने अन्य देशों के निवेशकों की तुलना में सबसे ज्यादा रकम उपलब्ध कराने की बात कही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *