Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरमीत की बेटी हनीप्रीत भाग कर अा सकती है नेपाल

 

२सितम्बर

हरियाणा पुलिस द्वारा लुकआउट नोटिस जारी करने के बाद डेरा प्रमुख की गोद ली बेटी हनीप्रीत के तमाम ठिकानों पर निगाह रखी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हनीप्रीत फिल्म एक्टर भी है, इसलिए वह मेकअप और भेष बदलकर विदेश जा सकती है। उसके नेपाल भाग कर अाने की अधिक संभावना है। नेपाल में गुरमीत के काफी तादाद में समर्थक और संपर्क हैं। हनीप्रीत भी उन्हें जानती है।

यह भी पढें   गांँधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात।

हनीप्रीत का लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ नेपाल की सीमा पर भी पहरा बैठा दिया गया है। हनीप्रीत यदि वहां पहुंची तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हनीप्रीत के विभिन्न फिल्मों के किरदारों की फोटो भी ले ली है, ताकि उसे सर्कुलेट किया जा सके। इन किरदार में मामूली बदलाव करते हुए हनीप्रीत के भागने की संभावना है।

हनीप्रीत लंदन भी जा सकती है। इसलिए दिल्ली व चंडीगढ़ समेत अन्य एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी संपर्क किया जा रहा है। आइजी (कानून व्यवस्था) एएस चावला ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हनीप्रीत के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया, लेकिन लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। हनीप्रीत 25 अगस्त को सिरसा से गुरमीत राम रहीम के साथ ही पंचकूला आई थी। हनी अपने मोबाइल फोन के जरिए डेरे के प्रवक्ताओं सहित अन्य प्रमुख लोगों के संपर्क में थी।

यह भी पढें   जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, चर्चित व्यवसायी सहित ६ लोगों की मृत्यु

सुरेंद्र धीमान ने खोले कई राज

एएस चावला के अनुसार पुलिस रिमांड के दौरान सुरेंद्र धीमान इंसा कई राज खोले हैं, इसलिए हनीप्रीत को जांच में शामिल करने के लिए लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com