Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद अभिषेकप्रताप साह द्वारा फोरम नेपाल परित्याग, कांग्रेस प्रवेश की तैयारी

 

काठमांडू, १८ आश्वीन । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के उप–महासचिव तथा सांसद अभिषेकप्रताप शाह ने पार्टी परित्याग किया है । मंगलबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए उन्होंने पार्टी से इस्तिफा दी है । विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘मधेश आन्दोलन में ११ साल इमानदारितापूर्वक लगा हूं, मेरी इस भूमिका को अनदेखा कर पार्टी ने व्यापारी और गैर राजनीतिक चरित्रवाले व्यक्तियों को प्राथमिकता देने के कारण पीड़ा बोध हो रही है ।’ नेता साह ने कहा है कि उनकी व्यक्तिगत क्षमता, राजनीतिक चेतना और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध के बारे में पार्टी के अन्दर उचित मूल्यांकन नहीं हो सका, जिसके चलते वह पार्टी परित्याग के निर्णय में पहुँचे हैं ।

यह भी पढें   पूर्व–पश्चिम राजमार्ग के अंतर्गत नारायणगढ़–बुटवल सड़क खंड का सफर अब आसान


नेता साह का आरोप है कि फोरम नेपाल ने समानुपातिक सांसद पद को खरीद–विक्री किया है । उनका यह भी मानना है कि पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव मधेश आन्दोलन के प्रति इमानदार नहीं है, उन्होंने मधेश आन्दोलन को सम्पत्ति आर्जन का माध्यम बनाया है । नेता साह ने कहा है– ‘मधेश शब्द उन लोगों के लिए सम्पत्ति आर्जन का स्रोत है ।’ नेता साह ने कहा है कि शहीद परिवारों को राहत प्याकेज भी वे लोग नहीं दे सकते हैं ।
अब कांग्रेस प्रवेश करेंगे
फोरम नेपाल परित्याग करने के बाद अब नेता अभिषेकप्रताप साह नेपाली कांग्रेस प्रवेश करेंगे । निकटस्थ स्रोत का कहना है कि सांसद साह कपिलवस्तु के पाँच हजार कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं । स्मरणीय है, नेता साह कपिलवस्तु क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित सांसद हैं । कपिलवस्तु में एक कार्यक्रम कर कल (आश्वीन १९ गते) साह कांग्रेस प्रवेश की तैयारी में हैं । कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा साह को पार्टी प्रवेश कराएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *