Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हनीप्रीत ने राम रहीम के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, देखिये जेल की पहली तस्वीर

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने करवाचौथ का व्रत रखा। लॉकअप में बंद हनीप्रीत से जब कांस्टेबल ने पूछा कि ये व्रत तो पत्नियां पति के लिए रखती हैं, ऐसे में वो राम रहीम के लिए व्रत क्यों रख रही है जबकि वो उसे अपना पिता कहती है तो इस पर उसने जवाब दिया कि राम रहीम तो दुनिया का सुहाग है।

पापा जी, जहान के सुहाग हैं

रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम के लिए करवा चौथ का व्रत रखने की वजह जब पुलिस ने हनीप्रीत से पूछी गई तो उसने कहा, ‘लोग रखते हैं व्रत उनके लिए, जो उनका ही सुहाग है और हम रखते हैं व्रत हमारे पापा के लिए, जो हमारे लिए ही नहीं दोनों जहान के सुहाग हैं।’ रविवार को लॉकअप में कांस्टेबल से हनीप्रीत ने ये बातें कहीं।

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

काश, मैं पापा से मिल पाती

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, हनीप्रीत ने गुरमीत के लिए पानी पीकर व्रत रखा। हनीप्रीत ने शनिवार को ही एक महिला अधिकारी से करवाचौथ को लेकर जानकारी ली थी। रविवार को हनीप्रीत के व्रत रखने और करवाचौथ के चलते महिला अधिकारियों के भी व्यस्त होने से उससे ज्यादा पूछताछ नहीं हु्ई। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उसने हनीप्रीत ने अपनी साथी सुखदीप कौर से कहा कि काश, आज वो अपने पिता से मिल पाती।

यह भी पढें   कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन आज, इन नेताओं द्वारा किया जाएगा उद्घाटन समारोह में संबोधन

पुलिस रिमांड पर हैं हनीप्रीत

38 दिन फरार रहने के बाद बीते मंगलवार को पुलिस ने हनीप्रीत को गिरफ्तार किया है। हनीप्रीत को कोर्ट ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है लेकिन हनीप्रीत की तरफ से जांच में सहयोग न मिलने के कारण हरियाणा पुलिस अगली सुनवाई पर हनीप्रीत की रिमांड को बढ़ाने की मांग करेगी। हनीप्रीत की रिमांड बढ़ने के बाद पुलिस उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस नार्को टेस्ट के लिए जल्द ही पंचकूला कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन में विश्वप्रकाश शर्मा के 15 संकल्प प्रस्ताव
जेल में सलाखों के पीछे गम में डूबीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com