Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंह बोली बेटी बढा़ रही राम-रहीम की मुश्किलें, धीरे-धीरे खोल रही डेरे का राज

 

पंचकूला {मधुरेश प्रियदर्शी} — डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम- रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अब अपने तथाकथित पिता की मुश्किलें बढा़ रही है. हनीप्रीत 6 दिन के पुलिस रिमांड पर है. हनीप्रीत धीरे -धीरे टूट रही है और डेरे के सारे राज पुलिस के समक्ष उगल रही है. पुलिस के रिमांड में हनीप्रीत अपना मुंह खोल रही है और उसने डेरे के बारे में एक बड़ा राज खोला है. हनीप्रीत ने पुलिस को अपनी सीक्रेट डायरी के बारे में बताया है. उक्त डायरी राम-रहीम के डेरे में कहीं छुपा कर रखी गई है, उसमें हनीप्रीत ने सारे राज लिख रखे हैं.

पुलिस सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत ने इस डायरी में न केवल लेन-देन के आंकड़े बल्कि डेरा से जुड़े कई रहस्यों की जानकारी भी दर्ज की है.सूत्रों की माने तो इस डायरी में डेरा सच्चा सौदा की महत्वपूर्ण बैठकों का ब्यौरा भी दर्ज है.
मालूम हो कि हनीप्रीत डेरा में नंबर दो की हैसियत रखती है और डेरा सच्चा सौदा के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उसी के जिम्में थी. लेन-देन का पूरा काम हनीप्रीत के जरिए ही होता था और ज्यादातर चेक भी उसी के द्वारा साइन किए जाते थे.
14 सितंबर को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से बरामद की गई 65 कम्प्यूटर हार्ड डिस्क से डाटा रिकवर करने की कोशिशें भी पुलिस कर रही है.
पुलिस को अब तक सिर्फ एक हार्ड डिस्क से 700 करोड़ रुपए के लेन-देन की जानकारी मिली है.अब हनीप्रीत की सीक्रेट डायरी के खुलासे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं.इस डायरी की बरामदगी से डेरे से गायब हुए सैंकड़ों करोड़ रुपए की जानकारी मिलने की उम्मीद है.पुलिस को शक है की 25 और 26 अगस्त के दौरान जब हनीप्रीत डेरा में वापिस पहुंची थी तो उसने इस डायरी और कई और दूसरे दस्तावेजों को कहीं छिपा दिया है. 25 से 30 अगस्त के दौरान डेरा से करोड़ों रुपए भी कहीं और ले जाकर छुपा दिए गए हैं.
सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत के पास डेरा के करीब 400 करोड़ रुपए के काले धन की जानकारी है. पुलिस यह जानना चाहती है कि क्या हनीप्रीत ने डेरा से करोड़ों रुपए निकालकर कहीं दूसरी जगह पर छुपाए हैं!
पुलिस की ज्यादातर दिलचस्पी डेरा से जुड़ी उन तमाम बैठकों की जानकारी हासिल करने में है जिसमें पंचकूला हिंसा का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था. इसी तरह की एक बैठक डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में 17 अगस्त को की गई थी. हनीप्रीत की डायरी हासिल करने के अलावा पुलिस को उसका मोबाइल भी बरामद करना है. डायरी और मोबाइल बरामद होने से डेरा के कई राज बाहर आ सकते हैं. पुलिसिया कार्रवाई और हनीप्रीत द्वारा पुलिस को बताए जा रहे डेरे केे राज राम-रहीम की मुश्किलों को बढा़ रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com