एकदलीय साम्यवाद का होना लोकतन्त्र पर चुनौती : प्रधानमंत्री देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ अक्टूबर ।
प्रधानमन्त्री एवं नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा— “एकदलीय साम्यवाद का होना लोकतन्त्र पर चुनौती है, इसलिए इसके विरुद्ध सभी को एकजुट होना होगा ।”
विश्व भर से नेपाल आए हुए काँग्रेस आबद्ध जनसम्पर्क समिति सदस्यों की राष्ट्रीय सभा को आज काठमांडू में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता क मौलिक अधिकारों को संस्थागत करने की शासन प्रणाली सिर्फ बहुदलीय लोकतन्त्र ही है, इसलिए लोकतन्त्र का चोला ओढ़कर अधिनायकवाद लागू करने वालों के खिलाफ सभी को सजग होना होगा ।

