Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय संगीत का दीवाना था अाेसामा बिन लादेन

 

कभी दुनिया का सबसे ख़तरनाक आतंकवादी माना गया ओसामा बिन लादेन अपने दूसरे शौक़ों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने लादेन से जुड़ीं कई जानकारियां सार्वजनिक की हैं जिनसे उसकी दिलचस्प आदतों के बारे में पता चलता है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ लादेन के ठिकाने से जब्त कंप्यूटरों की हार्ड ड्राइवों में बॉलीवुड की फ़िल्मों के गानों के कई वीडियो मिले हैं. इनसे यह भी पता चलता है कि उसे फ़ुटबॉल में भी दिलचस्पी थी और वह बच्चों के कार्टून भी देखता था. सीआईए ने 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन के घर से जब्त कंप्यूटरों से मिली करीब चार लाख 70 हजार फाइलें सार्वजनिक की हैं. इस कार्रवाई में ओसामा को मार गिराया गया था.

यह भी पढें   वृक्षों को राखी बांधकर की पहाड़ की वीरांगनाओं ने पर्यावरण की रक्षा !

ख़बर के मुताबिक़ ओसामा बिन लादेन के यहां से जिन हिंदी गानों के वीडियो मिले उनमें अजय देवगन और काजोल की फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का ‘अजनबी हमको इतना बता’, सलमान ख़ान और माधुरी दीक्षित की फ़िल्म ‘दिल तेरा आशिक़’ का टाइटल ट्रैक और गायक उदित नारायण का गाया ‘तू चांद है पूनम का’ जैसे गाने शामिल थे. इसके अलावा ‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार’ जैसी बच्चों की कविताएं और ‘टॉम एंड जेरी’ व ‘चिकन लिटिल’ जैसी कार्टून सीरीज़ की क्लिप भी मिलीं. शायद खेल में भी लादेन को रुचि थी. वह फ़ुटबॉल देखता था. जब्त फाइलों में कई फ़ुटबॉल मैचों के वीडियो मिले हैं जिनमें एक विश्व कप के श्रेष्ठ गोलों का भी है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 4 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बाद लादेन ग़ायब हो गया था. एनडीटीवी ने बताया कि फ़िल्म, कार्टून और कविताओं के अलावा वह पॉर्न फ़िल्मों में भी दिलचस्पी रखता था. इसके अलावा वह किताबें भी पढ़ता था. ख़बरों की मानें तो लादेन नोम चॉम्स्की और बॉब वुडवर्ड के लेखन में दिलचस्पी रखता था. उसके पास ऐसे दस्तावेज़ और वीडियो भी थे जिनसे अल-क़ायदा के भीतर हो रहे झगड़ों और उसके नेटवर्क व सहयोगी संगठनों में उभर रहे मतभेदों का भी पता चलता है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

सीआईए ने बताया है कि कॉपीराइट की वजह से दो दर्जन वीडियो सार्वजनिक नहीं हो पाए. इनमें भारत पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है. हालांकि भारत से जुड़े क़रीब एक दर्जन वीडियो और अन्य दस्तावेज़ जारी किए गए हैं. लादेन अख़बार और टेलीविज़न रिपोर्टों के ज़रिए भारत में होने वाली घटनाओं पर नज़र रखता था. उसकी हार्ड ड्राइव से भारतीय न्यूज़ चैनलों की कई क्लिपें मिली हैं. इनमें 2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड डेविड हेडली और इलयास कश्मीरी पर बनी वीडियो रिपोर्टें भी हैं.

सत्याग्रह से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed