सलमान खानने कैसे किए काला हिरणक शिकार इस चश्मदीद ने बताई उस रात की पुरी कहानी…
– चश्मदीद चोगाराम विश्नोई के मुताबिक 1 और 2 अक्टूबर, 1998 की रात गुरुवार की रात में एक सफेद रंग की गाड़ी जंगल में लगातार घूम रही थी। जिसकी आवाज सुनकर पूनमचंद की नींद खुली और उसने आकर उन्हें उठाया था।
– अपने घर से कुछ ही कदम की दूरी पर उनके खेत में उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी जिससे उनका शक यकीन में बदल गया कि शिकारियों ने हिरण को मार दिया है।
– जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर कुछ शहरी लोग थे जिनके साथ कुछ लड़कियां भी थीं। उनमें से एक लड़की सलमान से बोल रही थी सलमान ‘गोली मारो’।
– दोनों के साथ चोगाराम और पूनमचंद ने गांव वालों को उठाया और फिर वे सभी खेत में पहुंचे। उन सबको देखकर वो गाड़ी दोनों हिरण को वहीं छोड़ गाड़ी तेज स्पीड में निकल गई। गांव वालों ने उस गाड़ी का पीछा किया और तुरंत पहचान लिया कि वे सलमान हैं।
– जिसके बाद गांव के लोगों ने FIR दर्ज कराई थी और फिर तब से आज तक ये केस चल रहा है जिसमें सैफ, तब्बू और सोनाली को बरी कर दिया और सलमान को दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई।

