Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री का भारत भ्रमण विवाद में, स्वतन्त्र तिब्बत पक्षधर ग्यालसेन के साथ भेंट

 

काठमांडू, ९ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपी ओली ३ दिवसीय भारत भ्रमण पूरा कर स्वदेश वापस हो चुके हैं । प्रधानमन्त्री ओली स्वदेश वापस होते ही कुछ तस्वीरें सार्वजनिक हुई है, जिसके चलते भारत भ्रमण विवादित होने लगा है । तस्वीर से स्पष्ट पता चलता है कि भारत भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री ओली ने स्वतन्त्र तिब्बत पक्षधर मास्टर कर्मा कन्पाई ग्यालसेन के साथ भेट किया है । उक्त तस्वीरों को लेकर विशेषतः चीन पक्षधर विश्लेषकों का कहना है कि ओली को उन लोगों के साथ भेंट नहीं करना चाहिए था । जिसके चलते भारत भ्रमण विवादित होने लगा है ।

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद


प्रधानमन्त्री ओली और ग्यालसेन के बीच भारत स्थित नेपाली दूतावास में भेट हुआ है । समाचार स्रोत का कहना है कि यह भेट पूर्वनिर्धारित नहीं था । बताय जाता है कि प्रधानमन्त्री ओली से भेट करने के लिए ग्यालसेन नेपाली दूतावास पहुँचे थे । वही नेपाली भ्रमण टोली और ग्यालसेन के बीच भेट हुआ है । तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद कुटनीतिक वृत्त में चर्चा–परिचर्चा शुरु होने लगा है । कहा जाता है कि चीनी कुटनितिज्ञों ने इस को गम्भीर रुप मे लिया है ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र


ग्यालसेन तिब्बत से निर्वासित धर्म गुरु दलाई लामा निकट अनुयायी माने जाते हैं । कहा जाता है कि ग्यालसेन के पास भारतीय और नर्वेजियन राहादानी भी है । ग्यालसेन ने सिर्पm प्रधानमन्त्री के साथ ही नहीं, परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञावली, नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता दिनानाथ शर्मा के साथ भी भेट किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com