Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष (Aries): खर्च में संयम रखने की सलाह गणेशजी आपको देते है, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनो के साथ मनमुटाव होने की और सेहत बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।

 वृषभ (Taurus): आज का दिन गणेशजी के हिसाब से शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे। आज आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे।आर्थिक योजना बना सकेगें। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini): आज का दिन कुछ मामलों में कष्टदायी हो सकता है। इसलिए हर कार्य में सावधानी बरतें। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय संयमित रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग है। संतान से मुलाकात होगी। शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। आज का दिन भोजन सुख के लिए अच्छा है।

यह भी पढें   बच्चों के सपनों को उड़ान दें, अपनी इच्छाओं का बोझ नहीं : बिमल सरार्फ

सिंह (Leo): आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है, ऐसा गणेशजी कहते है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।

कन्या (Virgo):
 आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले परिजनों के समाचार से आनंद होगा। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।

तुला (Libra): आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह गणेशजी देते है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें। तबियत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढ़विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। संभवतः पानी और असंवेदनशील स्त्री से दूर रहें। गहन चिंतन के द्वारा मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढें   जलवायु अन्याय का शिकार नेपाल: धुआं किसी और का, सांसें हमारी ! : कृतिका यादव

वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सम्मानित किए जाने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजनों संग मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा एवं वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते है कि आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके अधीन कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धयों पर विजय मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा।

मकर (Capricorn): आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रह सकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ सकता है। निरर्थक व्यय बढ़ सकता है। संतान के साथ मतभेद की संभावना है। आज आप शांत और सकारात्मक रहें। सब ठीक रहेगा।

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

कुंभ (Aquarius):आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन संबंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। छात्रों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन टाल दें।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते है कि आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न हो पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बीतेगा। मित्रों के साथ छोटे पर्यटन का सफल आयोजन हो सकता है। भाई-बंधुओ से लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com