Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्म परिवर्तन करानेवालों को अब देश से बाहर भी किया जा सकता है !

 

काठमांडू, २० अप्रिल । धर्म परिवर्तन करानेवालों के ऊपर सरकार की ओर से कठोर नीति अख्तियार की जा रही है । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था को लक्षित कर यह नियम बनाया जा रहा है । कहा गया है कि अगर किसी के ऊपर जबरजस्त धर्म परिवर्तन संबंधी हरकत किया जाएगा तो धर्म परिवर्तन करनेवालों को देश से भी निकाला जा सकता है ।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास


कहा जाता है कि नेपाल में विभिन्न विदेशी गैर सरकारी संस्था के नाम में धर्म परिवर्तन की खेती होती है । जिसको रोकने के लिए सरकारी की ओर से नयां नियम बन रहा है, जिसमें संस्था दर्ता खारेजी से लेकर सम्बद्ध व्यक्ति को देश के बाहर भी निकाला जा सकता है । नेपाल में कार्यरत लगभग २५० से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था और उनके पदाधिकारी को लक्षित करते हुए यह नीति लाया जा रहा है । प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय सदाचार नीति तैयार किया जा रहा है, जिस में उल्लेखित विषयों को समेटा जा रहा है ।
समाचार स्रोत ने कहा है कि सदाचार नीति संबंधी मस्यौदा में उल्लेख है कि संघ–संस्था संचालन करनेवालों को सपथ लेना होगा कि वह धर्म परिवर्तन संबंधी कार्य में संलग्न नहीं होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *