Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी प्राथमिकता नेपाल–चीन रेल सेवाः परराष्ट्रमन्त्री ज्ञावली

 

काठमांडू, २० अप्रिल । परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञवाली ने कहा है कि नेपाल और चीन के बीच रेल्वे सेवा बिस्तार करना नेपाल सरकार की प्राथमिकता है । चीन भ्रमण के दौरान बेइजिङ में आयोजित एक कार्यक्रम के सम्बन्ध में बोलते हुए उन्हों ने कहा है कि हिमालय क्षेत्रों में बहुआयामिक यातायात संचालन बिस्तार के लिए नेपाल और चीन सहमत हो चुके हैं । उनका यह भी कहना है कि बृहत शान्ति, समृद्धि और सद्भाव के लिए चीन सरकार सहकार्य के लिए तैयार है ।
परराष्ट्रमन्त्री ज्ञवाली ने कहा कि बेल्ट एण्ड रोग इनिसिएटिभ अन्तर्गत प्रस्तावित आयोजना के तहत जनता की जीवन स्तर में स्तरोन्नती के लिए काम करना चाहिए । उनका यह भी मानना है कि हिमालय क्षेत्र में स्थित समृद्ध स्रोत साधन का सदुपयोग कर यह काम कर सकते हैं । परराष्ट्र मन्त्री ज्ञवाली ने कहा कि भूपरिवेष्ठित देश के लिए अन्तरदेशिय पूर्वाधार निर्माण करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है । उन्होंने आगे कहा– ‘साझा समृद्धि के लिए व्यापार और आर्थिक एकीकरण के क्षेत्र में सहकार्य के लिए नेपाल तैयार है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed