Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूतपूर्व गोर्खा सैनिक का मांग सम्बोधन के लिए प्रधानमन्त्री करेंगे पहल

 

काठमांडू, २१ अप्रिल । ब्रिटिस सेना से सेवा निवृत्त भूतपूर्व गोरखा सैनिक का मांग सम्बोधन के लिए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पहल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है । आन्दोलनरत संयुक्त ब्रिटिस गोरखा आन्दोलन समिति से सम्बद्ध एक टोली से शनिबार भेटवार्ता करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि न्यायोजित मांग वार्ता की माध्यम से ही सम्बोधन किया जा सकता है, इसके लिए नेपाल सरकार की ओर से पहल किया जाएगा । प्रधानमन्त्री ओली ने आश्वासन दिया है कि वह नेपाल सरकार की ओर से ब्रिटिस सरकार के साथ वार्ता करेेंगे ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘मेरे खयाल से पूर्व गोरखा की न्यायोजित मांग को सम्बोधन के लिए ब्रिटिस सरकार सकारात्मक है । हमारी जायज मांग को २ बार, ३ बार भी कहना पड़ता है । मुझे विश्वास है कि वार्ता की माध्यम से ही गोरखा की उपर्युक्त मांग सम्बोधन किया जाएगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com