Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 27 अप्रैल दिन आपके लिए कैसा…

 

मेष (Aries): आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा।

वृष (Taurus): विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की आशंका है।

मिथुन (Gemini): महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक साबित हो सकते हैं। जमीन, मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें।

कर्क (Cancer): कार्यसफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग हैं। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। विरोधियों को पराजित कर सकेंगे। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे।

यह भी पढें   हरितालिका तीज के अवसर पर वीरगंज कारागार में खाद्यान्न एवं स्वच्छता सामग्री वितरण

सिंह (Leo): दूर बसने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।

कन्या (Virgo): वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग हैं।

तुला (Libra): आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेगी। आध्यात्मिक वाचन या ईश्वर का नाम स्मरण शांति देगा।

यह भी पढें   मुस्ताङ के लोमान्थाङ में भूकंप 

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी की कृपा से आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचाल मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है।

धनु (Sagittarius): आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में प्रमोशन और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

मकर (Capricorn): 
आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव हो सकता है। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन हो सकती है। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा हो सकती है।

यह भी पढें   आज राष्ट्रीय शोक

कुंभ (Aquarius): नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा हो सकती है। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव कर सकते हैं। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की आशंका है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान रखें, अंत में सब सही हो जाएगा।

मीन (Pisces): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों औप साझेदारियों के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com