Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष:मानसिक रूप से आपकी एकाग्रता कम रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ:गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है।

मिथुन:कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है।

कर्क:अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संयम रखिएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा।

यह भी पढें   संघीय सरकार की कार्यशैली से मुख्यमंत्री असंतुष्ट: संवैधानिक अधिकारों के हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी

सिंह:मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों से मतभेद हो सकता है। उच्च अधिकारी एवं प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा।

कन्या:दोपहर के बाद का समय प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय के साथ आकस्मिक लाभ का भी योग है जो स्थिति को स्थिति को संभालने में सहायक होगा।

तुला:गृहस्थजीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।

यह भी पढें   वर्तमान को संवारना ही जीवन को सुंदर बनाना है : बिमल सरार्फ

वृश्चिक:मानसिक रूप से आपमें भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

धनु:धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की आशंका है। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आपकी सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मकर:मित्रों और प्रियपात्र के साथ मुलाकात होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। दोपहर बाद धन और कीर्ति की हानि होने की आशंका रहेगी, सजह रहें। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज में सावधानी रखें।

यह भी पढें   माँ कुष्मांडा का आध्यात्मिक संदेश : अपने भीतर के सृष्टिकर्ता को पहचानें : श्वेता दीप्ति

कुंभ:क्रोध और वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखें। मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। सम्मान प्राप्त होगा।

मीन:दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com