Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महानिर्देशक भट्टराई को विभाग से हटा दिया गया

 

काठमाडांडू, १८ मई । यातायात व्यवस्था विभाग के महानिर्देशक रुपनारायण भट्टराई को विभाग से हटा दिया गया है । जानकारों का मानना है कि भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुविर महासेठ की प्रत्यक्ष निर्देशन पर भट्टराई को विभाग से मन्त्रालय लाया गया है । स्मरणीय है– भट्टराई वही है, जिन्होंने यातायात क्षेत्र में व्याप्त सिण्डिकेट को हटाने के लिए विशेष भूमिका निर्वाह किया था और उन्होंने गृहमन्त्री रामबहादुर थापा को साथ दिया था ।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड सूखा भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप


बताया जाता है कि मन्त्री महासेठ सिण्डिकेट पक्षधर यातायात व्यवसायियों के पक्ष में कुछ करना चाहते थे, लेकिन विभाग के महानिर्देशक भट्टराई ने उसके विपरित गृहमन्त्री थापा को साथ दिया । जिसके चलते यातायात क्षेत्र में व्याप्त सिण्डिकेट अन्त हो सका है । समाचार स्रोतका कहना है कि अब जो नयां नियम बनने जा रहा है, उसमें चलखेल कर यातायात व्यवसायियों के पक्ष में कुछ किया जाता है, इसके लिए महानिर्देशक भट्टराई बाधक बन सकते हैं, इसीलिए उन को वहां से हटा दिया गया है ।
बताया जाता है कि यातायात व्यवसायियों की ओर से महानिर्देशक भट्टराई को विभाग से हटाने के लिए मन्त्री महासेठ और प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली दोनों को दबाव दिया जा रहा था । ऐसी ही अवस्था में मन्त्रिपरिषद् स्तरीय निर्णय से भट्टराई को वहां से हटाने का निर्णय हुआ है । भट्टराई ने कहा है– ‘मुझे लगता है कि विभाग में रहते वक्त मैंने जो सकारात्मक काम किया, उसी के परिणामस्वरुप मुझे मन्त्रालय लाया गया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed