आभा अनुपमा को मिला अन्तराष्ट्रीय ग्लोवल एवार्ड

माला मिश्रा बिराटनगरवि । राटनगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आभा अनुपमा को दिल्ली में संपन्न अन्तर्राष्ट्रीय ग्लोवल एवार्ड से सम्मानित किया गया है। सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में संचेतना अभिवृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने वाले राष्ट्रीय और अतन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व को यह सम्मान दिया जाता आ रहा है। महानगर मेल नई दिल्ली द्वारा स्थापित उक्त अवार्ड इस बार नेपाल में सामाजिक कार्यां में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाली आभा अनुपमा को दिया गया हैं ।सम्मान समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि भारत सरकार का केन्द्रीय आदिवासी जनजाति मंत्री जू एलओ राम ने उक्त अवार्ड उन्हें सौंपा। स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं जन अभियान में सक्रिय योगदान देनेवाले उक्त महानगर मेल नई दिल्ली का अध्यक्ष रणवीर गहलोत के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता आभा अनुपमा को नेपाल में गरीबी निवारण, नारी सशक्तिकरण, फिल्म निर्माण सहित अन्य क्षेत्र में योगदान का मूल्यांकण कर दिया है


