Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राममनोहर की हत्या पुलिस ने किया हैः सांसद् कर्ण

 

काठमांडू, १४ सितम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के सांसद् लक्ष्मणलाल कर्ण को मानना है कि राममनोहर यादव की हत्या पुलिस ने किया है । शुक्रबार आयोजित संसद् बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में यातना देने के कारण उनका निधन हुआ है । संसद् बैठक शुरु होते ही राजपा सम्बद्ध सांसद् उठकर विरोध किया, उसके बाद सभामुख ने बोलने के लिए समय दिए थे ।
समय मिलने के बाद उन्होंने मांग किया कि उक्त घटना छानबीन के लिए सर्वदलीय छानबिन समिति गठन करनी चाहिए । सांसद् कर्ण ने कहा– ‘जिसकी जिम्मेदारी सुरक्षा देना हैं, उस के हिरासत भीतर यादव की हत्या हुई है । इस तरह पुलिस हिरासत में ही कोई मरता है तो सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगी ?’ उन्होंने कहा कि उपप्रधान तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव को काला झण्डा दिखाते वक्त यादव को गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत में चरम यादना दी गई ।
संसद कर्ण को कहना है कि काला झण्डा दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना सबसे शान्तिपूर्ण प्रदर्शन है । उन्होंने प्रश्न किया– ‘काला झण्डा नहीं दिखाते थे तो क्या भाला और बन्दूक दिखाना चाहिए था ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *