Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुण में हुए एक के बाद एक 4 ब्लास्ट

 

मुंबई।। महाराष्ट्र के कद्दावार नेता सुशील कुमार शिंदे के होम मिनिस्टर बनने के 1 दिन बाद ही पुणे में बुधवार देर शाम एक के बाद एक कम तीव्रता वाले 4 धमाके हुए। चारों धमाके 1 घंटे के अंदर हुए। धमाकों में 1 व्यक्ति के घायल होने की खबर है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ते ने 2 बम डिफ्यूज कर दिए हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को बुधवार को ही ब्लास्ट वाली एक जगह गंधर्व थिएटर में आयोजित एक प्रोग्राम में जाना था, लेकिन वह वहां नहीं गए। शिंदे का गृह जिला सोलापुर भी पास पुण के पास है।

यह भी पढें   सभी के समन्वय और सहकार्य से आगे बढ़ेंगे – उपकुलपति प्रा.डा.भोला थापा

ब्लास्ट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली और मुंबई से एनआईए की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं। पुणे के पुलिस कमिश्नर का कहना है कि ये ब्लास्ट आतंकी वारदात नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने पूरी तरह आतंकी साजिश की बात से इनकार भी नहीं किया। ब्लास्ट की यह साजिश किसने रची, इसकी जांच जारी है।

सभी ब्लास्ट 1 किलोमीटर के दायरे में हुए। ब्लास्ट में डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने धमाकों की जांच का जिम्मा एटीएस को सौंपा है। पुलिस को धमाके वाली जगहों की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। पुलिस इन धमाकों के सिलसिले में घायल हुए व्यक्ति से भी पूछताछ करेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

जानकारी के मुताबिक, पहला ब्लास्ट साढ़े 7 बजे के आसपास हुआ। पहला ब्लास्ट बाल गंधर्व थिएटर के पास हुआ। दूसरा मैकडोनल्ड्स, तीसरा जेएम रोड और चौथा गरवारे चौक के पास हुआ। ब्लास्ट से पूरे इलाके में अफरातफरी फैल गई। ब्लास्ट की खबर मिलने पर बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत ब्लास्ट वाले इलाकों में ट्रैफिक बंद कर दिया।

इन धमाकों का असर दिल्ली में भी दिखा। ब्लास्ट के ठीक बाद दिल्ली की सीमा सील कर दी गई है। जंतर-मंतर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। लोगों की जांच की जा रही है।नवभारतटाइम्स.कॉम

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *