Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गप हाँक कर रेल और पानी जहाज नहीं आ सकता : देउवा

 

काठमान्डाै १५ फरवरी

प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा नेकपा अध्यक्ष केपी शर्मा ओली सरकार के विरुद्ध दिख रहे हैं।

ओली सरकार के एक वर्ष में महत्वपूर्ण और दुरगामी एक भी  काम नही‌ हाेने का आराेप लगाते हुए  सरकार के असफल हाेने का दावा किया है । विकास निर्माण और कूटनीतिक हिसाब से सरकार काे पूरी तरह से असफल  बताया है ।

भक्तपुर में शुक्रबार के विरोध सभा में देउवा ने कहा कि, ‘गप और कहावताें से देश नहीं बनता  अगर इसी से बनता ताे जनता इतनी दुखी नही हाेती ।  

ओली सरकार ने महंगी नियन्त्रण नहीं कर पाई जिससे जनता दुखी है ।ओली सरकार सिर्फ गप हाँकती है । गप हाँक कर रेल और पानी जहाज नही आ सकता । पूरे एक वर्ष में काेई भी दूरगामी कार्य नहीं करने का देउवा ने ओली सरकार पर आराेप लगाया है । वेनेजुएला प्रकरण पर बाेलते हुए देउवा ने कहा कि सरकार कूटनीतिक रुप में भी असफल रही है ।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *