नेपाल सरकार और डा. सीके राउत बीच के सम्झौता को किया भब्य रूप से स्वागत
महेश गुप्ता, भैरहवा | रुपन्देही जिला भैरहवा में स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन रुपन्देही ने सरकार और डॉ .सीके राउत बीचहुई राजनैतिक सहमती को मधेश और समग्र देश के हित में होने की बात बताया है । मंगलबार भैरहवा में पत्रकार सम्मेलन में गठबन्धन ने जनता के चाहना अनुसार लोकतान्त्रिक विधि से समस्या का समाधान करने का सहमति हुई है बताया है । गठबन्धन के रुपन्देही संयोजक भोपेन्द्र यादव ने बताया है की सामाजिक एकता मधेश को पूर्ण अधिकार के लिये शान्तिपूर्ण मांग करेंगे संसदीय प्रणाली द्धारा मधेश के अधिकार और सरकार द्धारा मुद्धा को जल्द स्थापित किया जायेगा । और कहा की हमलोगोंको सांसद मन्त्री बनना नहीं है ।
हमें तो मधेश के अधिकार स्थापित करना है | सरकार के साथ जो समझौता हुआ है वह मधेश के हीत में है | स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के नेता कार्यकर्ता लोगो के ऊपर सरकार द्धारा नेता एवम सभी कार्यकर्ता के ऊपर सम्पूर्ण मुद्धा वापस और गिरफ्तार किये लोगो को निःशर्त रिहा करने का कदम उठाया है । साल 2073 साल में रुपन्देही के क्षेत्र मर्चवार के घटना में 50 से जादा नागरिक के ऊपर बिना कारण मुद्धा लगाया गया था । अब कुछ दिन पश्चात सरकार द्धारा लगाये गए सभी मुद्धा को वापस लिया जायेगा | इस सहमति को सुनकर मर्चवार के कार्यक्रता एवम गांववासी में खुशी उमंग दिखाई दिया और अबीर गुलाल के लोगों के साथ खेली होली । कैलाली के टिकापुर लगायत अन्य घटना रेशम चौधरी लगायत शान्तिपूर्ण मार्ग से न्याय दिलाने का पहल करेंगे स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन रुपन्देही ।

