Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीएचयू छात्र की हत्या

 

वाराणशी

मृत छात्र गौरव

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीएचयू मंगलवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। बीएचयू परिसर स्थित बिड़ला ‘ए’ चौराहा के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने एमसीए के निष्कासित छात्र गौरव सिंह (23) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।  वारदात से गुस्साए छात्रों ने ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ करते हुए रुइया हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की पिटाई की। साथ ही बिड़ला सी में आरोपियों के मौजूद होने का आरोप लगाकर छात्रों ने पथराव किया। सूचना पाकर डीएम और एसएसपी 16 थानों की फोर्स और सीआईएसएफ के जवानों के साथ बीएचयू पहुंचे।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ में लापता लोगों के जीवित मिलने की संभावना अब बहुत कम : गृह सचिव केदारनाथ शर्मा

देर रात तक बीएचयू के हॉस्टलों और आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर मौत से पहले गौरव द्वारा बताए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वारदात की वजह छात्र गुटों की पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बताई गई है।

रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी निवासी राकेश सिंह बीएचयू के कर्मचारी हैं। उनका बड़ा बेटा गौरव और छोटा बेटा सौरभ बीएचयू में पढ़ते हैं। गौरव दिसंबर 2017 में बीएचयू में हुए बवाल का आरोपी होने के कारण 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और इसी के बाद से वह निष्कासित चल रहा था।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

छात्रों के अनुसार शाम सात बजे के लभगग बिड़ला ए चौराहा पर गौरव अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए और गौरव को लक्ष्य कर दो पिस्टल से आठ से 10 राउंड फायरिंग की। इससे छात्रों में भगदड़ मच गई। खून से लथपथ गौरव जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बिड़ला सी चौराहा की ओर भाग निकले। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार रात 12:45 बजे आईसीयू में भर्ती गौरव की मौत हो गई। उसके पेट और पसलियों में तीन गोली लगी थी।

यह भी पढें   राजनीतिक विश्लेषक भरत दाहाल मोरङ से गिरफ्तार

गौरव के पिता राकेश सिंह की तहरीर पर शिवम द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, कुमार मंगलम और रुपेश तिवारी के खिलाफ लंका थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात की वजह छात्र गुटों की पुरानी रंजिश है। गौरव द्वारा बताए गए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com