Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सातों प्रदेश में समाजवादी सरकार बनेगी : लालबाबु राउत (भिडियो सहित)

 

काठमांडू, ७ मई । नव गठित समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष तथा प्रदेश न. 2 के मुख्यमंत्री मोहम्मद लालबाबु राउत ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सिर्फ वैकल्पिक शक्ति ही नहीं, देश को नेतृत्व करनेवाला प्रथम शक्ति के रुप में उभर कर आनेवाली है । उनका मानना है कि यही पार्टी इस देश को भावनात्मक रुप से एकीकृत भी करेगी और देश को अस्थिर राजनीति से निकाश प्रदान देगी । उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद सातों प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ।
प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री भी रहे नेता राउत ने दावा किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में तीन कलस्टर की समावेशी नमूना समाजवादी पार्टी में ही है, जो खूद को सबसे बड़े पार्टी कहलानेवाले कांग्रेस और एमाले में नहीं है । इसीलिए उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी ही मधेश, पहाड और हिमाल को प्रतिनिधित्व करनेवाला पार्टी है, जिसके पास सही नीति, विचार, नेता और नेतृत्व भी हैं ।

यह भी पढें   सरकार द्वारा अध्यादेश के जरिए विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक पदमुक्ति

इसे भी सुनिये

उपाध्यक्ष राउत ने आगे कहा– ‘जब नीति, नेतृत्व और नेता सक्षम होते हैं, तब नेपाल रुपान्तरण होना शुरु हो जाता है ।’ उनका मानना है कि समुन्नत समाजवाद के लिए समावेशी और सहभागितामूलक लोकतन्त्र की आवश्यकता है, उसको कार्यान्वयन करने की क्षमता समाजवादी पार्टी में ही है । उन्होंने यह भी दावा किया कि आज तक जो भी राजनीतिक आन्दोलन हुआ है, उससे प्राप्त परिवर्तन को संस्थागत करने की जिम्मेदारी और क्षमता अन्य कोई भी पार्टी में नहीं है । फोरम नेपाल और नयां शक्ति पार्टी बीच जो एकीकरण हुआ है, वह भी परिवर्तन को संस्थागत करने के लिए ही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *