Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका से हथियार खरीदने में आने वाली अडचने दूर, अब आसानी से नेपाल खरीद सकेगा हथियार

 

काठमांडू,15 जून

अमेरिका से हथियार खरीदने में आड़े आ रही कानूनी बाधा को नेपाल ने हटा दिया है। नेपाल, अमेरिका से छह हजार से ज्यादा उन्नत राइफलें खरीदने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। लेकिन तीन किश्तों में भुगतान का कानून अमेरिका के साथ हुए इस सौदे के आड़े आ रहा था। नेपाल की कैबिनेट ने अब एक मुश्त भुगतान की अमेरिका की शर्त को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता बाबू राम गौतम ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त

नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल बिग्यान देव पांडेय ने कहा कि कानूनी बाधा हटने से हथियारों के सौदे में तेजी आएगी। 219 करोड़ रुपये के इस सौदे को लेकर नेपाल में अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता एंड्रिया डी आर्मेट ने कहा कि भुगतान होते ही हथियारों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

माओवादियों से निपटने के लिए नेपाल की सेना को पहली बार 2003 में अमेरिका से एम-16 राइफलें मिली थीं। इसके लिए 2002 में नेपाल की तत्कालीन शेर बहादुर देउबा सरकार ने अमेरिका से 17 हजार राइफलें खरीदने का करार किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *