Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बच्चे का नाम रखा गूगल मिला वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट नेम का खिताब

 

जकार्ता, एजेंसी। कभी कभी वह हाे जाता है जाे हम साेचते नही । हम सभी जानते हैं कि किसी की भी जिंदगी में उसके नाम की कितनी अहमियत होती है,   इसका अंदाजा आठ माह के बच्चे को मिले अवॉर्ड से लगाया जा सकता है।  नाम रखने से पहले काफी साेचते हैं फिर रखते हैं ।  इंडोनेशिया में एक दंपती ने अपने बच्चे का नाम गूगल रखा है। इसे वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट नेम का खिताब दिया गया है। इंडोनेशिया के रहने वाले एंडी सुपुत्रा की पत्नी ने आठ माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। एंडी अपने बच्चे का नाम कुछ हटकर रखना चाहते थे। उन्होंने अच्छे नाम के लिए बहुत से लोगों से मदद ली। लेकिन कोई भी नाम उन्हें पसंद नहीं आया।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

बाद में उन्हें लगा कि वह अपने बेटे का नाम तकनीक पर रखेंगे। इसके लिए उन्होंने विंडोज, आइओएस, आइफोन और माइक्रोसॉफ्ट जैसे नाम सोचे। हालांकि बाद में उन्होंने बच्चे का नाम गूगल रख दिया। एंडी का मानना है कि यह शब्द सबसे ज्यादा दुनिया में प्रचलित है और दिनभर में सैकड़ों बार लिया जाता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम गूगल रख दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *