Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्वकप 2019 : रोहित शर्मा का छलका दर्द ट्विट कर के कहा……

 

13 july

विश्वकप से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि तीस मिनट के खराब खेल ने टीम इंडिया को बाहर कर दिया ।

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए इस बार का वर्ल्ड कप धमाकेदार रहा। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉप ऑर्डर के साथ उन्हें भी महज़ एक रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।

हिटमैन ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पहली बार अपने फैंस के लिए खास संदेश दिया है। उन्होंने ट्वीट कर न सिर्फ टीम की गलती मानी बल्कि हार का दर्द भी बयां किया। साथ ही फैंस को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया भी कहा।

यह भी पढें   नारायणी नदी के पुल में फंसे राइनो क्रूज़ शिप को हटाने का अभियान फिर शुरू

रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक टीम के रूप में हम अहम समय पर परफॉर्म करने में असफल रहे, 30 मिनट का खराब क्रिकेट और उसने हमसे कप जीतने की उम्मीद छीन ली। मेरा काफी दुख पहुंचा है और विश्वास है कि आपको भी पहुंचा होगा। विदेश में हमें जबरदस्त समर्थन मिला। इंग्लैंड में हम जहां कहीं भी खेले उस वक्त स्टेडियम को नीले रंग मे रंगने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com