Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में लगी आग

 

 

नामी चिकित्सा संस्थानों में शुमार दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार शाम को आग लग गई है।समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, यह आग एम्स की इमारत के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर लगी है। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आग टीचिंग ब्लॉक दूसरी मंजिल पर लगी है, जिसकी चपेट में लैब व ऑफिस भी आ गए हैं। आग के मद्देनजर इमरजेंसी ब्लॉक को अस्थाई तौर पर बंद किए जाने की खबर है। समाचार एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढें   विदेश मंत्री खनाल भारत के बाद चीन की ओर

आग लगने के बाद संस्थान के बाहर भी धुआं दिखाई दे रहा है। सूचना पर दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है।

आग लगने के बाद यहां पर मौजूद तीमारदारों में हड़कंप मचा हुआ है। आग कैसे लगी? इस बारे में दमकल विभाग के अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि हो सकता है शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो? लेकिन यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल उनका पहला काम आग बुझाना और लोगों को सुरक्षा देना है।

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन आज से शुरु, लामिछाने करेंगे उद्घाटन

बता दें इससे पहले एक जुलाई को देश के सबसे बड़े अस्‍पताल अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्‍स) के ट्रामा सेंटर अंदर बने कैंटीन के पास एटीएम में आग लग गई थी। आग लगने से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था।

अग्‍न‍िशमन विभाग को आग लगने की सूचना सोमवार को एक जुलाई को करीब 3 बजकर 14 मिनट पर मिली थी। इसके बाद दो दमकल को घटनास्‍थल रवाना किया गया। करीब 3:50 के करीब आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *