Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरु नानक देव की ५५०वें जयन्ती के अवसर पर स्मारक सिक्का सार्वजनिक

 

काठमांडू, २८ सितम्बर । नेपाल राष्ट्र बैंक और भारतीय दूतावास की संयुक्त आयोजन में गुरु नानक देव जी का ५५०वें जयंती मनाई गई है । इसी अवसर पर नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा गुरु नानक देव जी की प्रतिक के रुप में तैयार तीन स्मारक सिक्का भी सार्वजनिक किया गया है । नेपाल राष्ट्र बैंक के गभर्नर डा. चिरंजीवी नेपाल और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी जी ने उक्त सिक्का संयुक्त रुप में सार्वजनिक किया ।

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह


सार्वजनिक सिक्का की मूल्य क्रमशः रु. १००, १००० और २५००० है । राष्ट्र बैंक के अनुसार उक्त सिक्का निर्धारित मूल्य देकर कोई भी खरीद सकते हैं । सिक्का सार्वजनिक करते हुए कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि सिक्का ऐसी नमूना है, जो सिख समुदाय और नेपाल के बीच रहे गहरी संबंध को दर्शता है । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि द्वय नेपाल और पुरी जी ने सिख धरोहर नामक प्रकाशन को भी विमोचन किया । उक्त पुस्तक वीपी कोइराला नेपाल–भारत पाउण्डेशन, भारतीय दूतावास से प्रकाशित है, जिसने सिख समुदाय को नेपाल के साथ जोडने का प्रयास भी किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी जी ने नेपाल और सिख समुदाय बीच रहे संबंध के बारे में चर्चा की । कार्यक्रम में एस हरप्रीत सिंह, शोरोमणि गुरुद्वारा प्रभावक कमेटीका अध्यक्ष एस गोबिंद सिंह लोंगोवाल, अमृतसर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से आए गुरुद्वार के निर्वाचित व्यवस्थापक, पंजाब प्रदेश के प्रमुख सिख नेता, भारतीय लोकसभा के पूर्व उप–सभामुख चरणजीत सिंह, नेपाल निवासी सिख समुदाय के प्रतिनिधि तथा विशिष्ठ व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

यह भी पढें   देश के विभिन्न राजमार्ग पूर्ण से अवरुद्ध

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *