Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाबलीपुरम में मोदी-चिनफिंग, दिखा दोस्ती का नया अंदाज Narendra Modi Xi Jinping Meet, twit से

 

नई दिल्ली (11 अक्टूबर):  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और कश्मीर पर चीन के लगातार विरोधाभासी बयानों के बीच चेन्नै के नजदीक ममल्लापुरम में होने जा रही मोदी-शी शिखर बैठक काफी अहम है।

-महाबलीपुरम में पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को कृष्ण का माखन लड्डू दिखाया। साथ ही पंच रथ, अर्जुन तपस्या स्थल और शोर मंदिर घुमाया। अब पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नारियल का पानी पी रहे हैं।

-महाबलीपुरम में पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पंच रथ, अर्जुन तपस्या स्थल और शोर मंदिर घुमाया। इस दौरान पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को इन स्थलों के महत्व को भी बताया। पंच रथ को ठोस चट्टानों को काटकर बनाया गया है। यह सभी अंखड मंदिर के रूप में मुक्त तौर पर खड़े किए गए हैं। इसका हालांकि पांच पांडव भाइयों युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव और उनकी पत्नी द्रौपदी के अलावा भारतीय महाकाव्य महाभारत के साथ कोई ऐतिहासिक संबंध नहीं है। पंच रथ के बीच में एक विशाल हाथी और शेर की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक, सकारात्मक पहल – महेश बस्नेत
नारिवल पानी पिटे हुए दोनों नेताओं

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के महाबलीपुरम पहुंच चुके हैं। महाबलीपुरम में पीएम मोदी तमिलनाडु के परंपरागत पोशाक में नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के महाबलीपुरम पहुंच चुके हैं।  महाबलीपुरम में पीएम मोदी तमिलनाडु के परंपरागत पोशाक में नजर आए।

-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग महाबलीपुरम पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाबलीपुरम पहुंच रहे हैं। महाबलीपुरम  में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात होगी।

-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई से महाबलीपुरम के लिए रवाना हो गए हैं। आज शाम पांच बजे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच मुलाकात होगी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जब चेन्नई के एयरपोर्ट पर उतरे तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से शी जिनपिंग होटल जाएंगे, इसके बाद शाम को वह सीधे महाबलीपुरम पहुंचेंगे, जहां पर वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर शी जिनपिंग का स्वागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए हो रहा है, पारंपरिक तरीके से जिनपिंग के स्वागत में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शी जिनपिंग 2 दिनों के लिए भारत दौरे पर हैं. चेन्नई से शी जिनपिंग महाबलीपुरम जाएंगे। नरेंद्र मोदी शी जिनपिंग के स्वागत के लिए महाबलीपुरम में मौजूद हैं।

-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई पहुंच गए हैं। शी जिनपिंग 2 दिनों के लिए भारत दौरे पर हैं। चेन्नई से शी जिनपिंग महाबलीपुरम जाएंगे। नरेंद्र मोदी शी जिनपिंग के स्वागत के लिए महाबलीपुरम में मौजूद हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और कश्मीर पर चीन के लगातार विरोधाभासी बयानों के बीच चेन्नै के नजदीक ममल्लापुरम में होने जा रही मोदी-शी शिखर बैठक काफी अहम है। पीएम मोदी ममल्लापुरम पहुंच चुके हैं। वहीं शी दोपहर करीब 2 बजे चेन्नै उतरेंगे। पीएम मोदी ममल्लापुरम में अधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति शी का स्वागत करेंगे।

 

शी शाम करीब 5:30 बजे ममल्लापुरम पहुंचेंगे। वुहान के बाद दूसरी इनफॉर्मल समिट के अजेंडे में व्यापार, आसियान देशों के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड, सीमा विवाद और 5 जी का मुद्दा प्रमुख होगा। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है, लिहाजा पीएम मोदी इसकी चर्चा नहीं करेंगे। अगर शी चिनफिंग इसे छेड़ते हैं तो भारत उन्हें पक्ष से वाकिफ कराएगा।

यह भी पढें   देशहित में बेहद जरूरी है ग्रेट निकोबार परियोजना : डॉ करुणाशंकर उपाध्याय

मोदी-शी शिखर बैठक अनौपचारिक है, लिहाजा किसी समझौते पर दस्तखत नहीं होंगे लेकिन दोनों देश उस दिशा में आगे जरूर बढ़ेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मोदी और शी आपसी विश्वास बढ़ाने वाले कुछ कदमों का ऐलान कर सकते हैं। अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति को व्यापार में कुछ छूट की पेशकश कर प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा वह चीन के साथ व्यापार घाटे के मुद्दे को प्रमुखता से उठा सकते हैं।

Narendra Modi Xi Jinping Meet LIVE: महाबलीपुरम में मोदी-चिनफिंग, दिखा दोस्ती का नया अंदाज

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *