Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभी तक नहीं हो पाया नेकपा का उम्मेदवार सिफारिस

 

२४ अक्टुबर, काठमांडू । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) द्वारा इसी कार्तिक १० गते के अन्दर प्रतिनिधि सभा और प्रदेशसभा उपनिर्वाचन के लिये  उम्मेदवार सिफारिस करने का निर्देशन देने के बाबजुद भी अभी तक एक भी जिला तथा प्रदेश ने उम्मेदवार सिफारिस नहीं किया है ।
उम्मेदवार सिफारिस के लिये सचिवालय द्वारा दिया गया समय सीमा समाप्त होने जा रहा है । अब सिर्फ ३ दिन ही बांकी है ।
गत आश्विन २९ गते के नेकपा सचिवालय बैठक ने जिला तथा प्रदेश कमिटियों का प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा उपनिर्वाचन के लिये सम्बन्धित प्रदेश तथा  जिला कमिटी के तीन तनि व्यक्तियों का नाम केन्द्र में सिफारिस करने का निर्देशन दिया था ।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) केन्द्रीय कार्यालय सचिव श्रीराम ढकाल ने बताया कि अब सिर्फ ३ दिन का ही समय बांक िहै इसलिये १० गते तक सिफारिस आ जाना चाहिये । उन्होंने बताया कि जिला तथा प्रदेश कमिटि से उम्मेदवार सिफारिस होकर आने के बाद केन्द्र उस पर चर्चा कर अनुमोदन करेगा ।
नेकपा ने स्थानीय तह का उम्मेदवार चयन करने के लिये प्रदेश कमिटि को ही अधिकार दिया है ।

यह भी पढें   प्रमोद महतो: संघर्ष की माटी से संसद तक, महोत्तरी की आँखों में सजता एक नया ख़्वाब

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *