Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट….._नई दिल्ली — महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापटक के बीच आखिरकार राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है।

यहां बता दें कि आज ही मोदी कैबिनेट ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपित शासन लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।

यह भी पढें   सदन में जब हँसी गूँज उठी

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी ब्रिक्स यात्रा से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। आज हुई बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई थी। इसके बाद मोदी कैबिनेट ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी।

कैबिनेट की अनुशंसा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दिया गया था। जिसके बाद राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को मंजूदी दे दी।
हालांकि राष्ट्रपति शासन लागू होने के बावजूद महाराष्ट्र में सरकार बनाने के विकल्प अभी भी खुले हैं। अगर कोई भी राजनैतिक दल दो तिहाई बहुमत का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपता है तो वे राष्ट्रपति से मार्गदर्शन लेकर नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करा सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com