Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा बनेगी मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद की दुल्हन

 

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है. अनम मिर्जा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद से शादी कर रही हैं. पहले भी कई मौकों पर अनम, अजहरुद्दीन परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं.

आज यानी 10 दिसंबर को मोहम्मद अजहरुद्दीन और सानिया मिर्जा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को शादी में आमंत्रित करने के लिए पहुंचीं.

यह भी पढें   बागमती प्रदेश प्रमुख दीपक प्रसाद देवकोटा ने मुख्यमंत्री नियुक्ति की प्रक्रिया बढ़ाई आगे

असद्दुदीन के साथ अनम की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड अकबर रशीद से हुई थी.अनम अपने नए डिजाइन की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. उनकी डिजाइन को लोग खूब पसंद भी करते हैं.अजहरुद्दीन की बहू बनने जा रहीं सानिया की बहन, शादी में शिरकत करेंगे दिग्गज
अनम ने अपनी बहन सानिया मिर्जा से अलग डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया था, लेकिन वह शौक के लिए टेनिस खेलती हैं.
दूसरी तरफ अनम की बहन सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है. सानिया की शादी के बाद काफी विवाद भी हुआ था. अब अनम क्रिकेटर के परिवार की बहू बनने जा रही हैं.

यह भी पढें   नेपाल पीडित लगानीकर्ता लेनदेन संघर्ष समिति मधेश प्रदेश का विरोध प्रर्दशन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com